UPSSSC: नौ वर्षों बाद आई यूपीपीपएससी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2016 के पीईटी/पीएसटी की तारीख, देखें पूरा शेड्यूल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हवलदार प्रशिक्षक पदों के लिए शारीरिक मापतौल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित करने की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा आयोग के विज्ञापन संख्या-23-परीक्षा/2016 के अंतर्गत जारी पदों के लिए होगी।
UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार प्रशिक्षक पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PST) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या-23-परीक्षा/2016 के तहत जारी की गई थी।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 292 पदों को भरना है, जिसमें 176 पद सामान्य, 48 एससी, 3 एसटी और 65 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।
श्रेणी | रिक्तियां |
---|---|
कुल | 292 |
सामान्य | 176 |
एससी | 48 |
एसटी | 03 |
ओबीसी | 65 |
परीक्षा तिथि और समय
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, हवलदार प्रशिक्षक पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PST) का आयोजन 24 मार्च 2025 से 29 मार्च 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा 35वीं बटालियन पीएसी में आयोजित होगी। नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंडों और दक्षता परीक्षा में सफल होना अनिवार्य होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया | तिथि |
---|---|
आवेदन प्रारंभ | 07/11/2016 |
पंजीकरण की अंतिम तिथि | 24/11/2016 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 26/11/2016 |
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 28/11/2016 |
अस्वीकृत सूची उपलब्ध | 10/02/2020 |
परीक्षा तिथि | 26/03/2023 |
एडमिट कार्ड उपलब्ध | 16/03/2023 |
उत्तर कुंजी उपलब्ध | 24/04/2023 |
संशोधित उत्तर कुंजी उपलब्ध | 01/07/2023 |
परिणाम उपलब्ध | 11/03/2024 |
डी.वी. पत्र उपलब्ध | 21/03/2024 |
हवलदार प्रशिक्षक पीईटी/पीएसटी परीक्षा तिथि | 24-29 मार्च 2025 |
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
- परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थियों को PET/PST परीक्षा के लिए शारीरिक और दस्तावेजी तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए।