up Aawas Yojana:यूपी में आवास योजना के नियमों में सरकार ने किया बदलाव, अब सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा

up Aawas Yojana:यूपी में आवास योजना के नियमों में सरकार ने किया बदलाव, अब सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा

यूपी न्यूज़: पीएम आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के नियमों में बदलाव किया गया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महिलाओं के नाम पर आवास स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।up Aawas Yojana

लखनऊ समाचार: उत्तर प्रदेश में सरकारी योजना के तहत आवास पाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति अभियान को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत दिए जाने वाले आवास महिला मुखिया के नाम पर ही स्वीकृत किए जाएं। साथ ही पुरुष मुखिया के नाम पर स्वीकृत आवासों में महिला मुखिया का नाम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए।up Aawas Yojana

up Aawas Yojana 2025

डिप्टी सीएम ने कहा है कि अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के आवास महिला मुखिया के नाम पर ही स्वीकृत किए जाएं। महिला मुखिया के नाम पर आवास स्वीकृत करने के पीछे उद्देश्य यह है कि उनमें स्वामित्व का भाव आए और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। यह भी कहा कि पुरुष के नाम पर स्वीकृत आवासों में महिला मुखिया का नाम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आवासों के सामने सहजन के पेड़ लगाने, सोलर लाइट आदि लगाने की योजना बनाई जाए। लाभार्थी सर्वेक्षण का कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाए। up Aawas Yojana

शुक्रवार को ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाए|up Aawas Yojana

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं गांव और गरीबों के पास जा रही है। ग्राम चौपालों के आयोजन से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है, बल्कि गांव में ही समस्याओं का समाधान हो रहा है। आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि एक वर्ष में एक लाख 24 हजार से अधिक चौपालों का आयोजन किया गया है। जिसमें चार लाख 67 हजार से अधिक समस्याओं और मामलों का समाधान किया गया।up Aawas Yojana

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार|up Aawas Yojana

वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत महिला मुखिया के नाम स्वीकृत आवास 40.14 प्रतिशत तथा पति-पत्नी के संयुक्त नाम से स्वीकृत आवासों का प्रतिशत 51.74 है। इस प्रकार कुल 91.87 प्रतिशत आवास महिला मुखिया अथवा पति-पत्नी दोनों के संयुक्त नाम से स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 29.25 प्रतिशत आवास महिला मुखिया के नाम पर तथा 37.78 प्रतिशत आवास पति-पत्नी दोनों के संयुक्त नाम पर स्वीकृत किये गये हैं। इस प्रकार, कुल 67.03 प्रतिशत आवास महिला मुखिया अथवा पति-पत्नी दोनों के संयुक्त नाम पर स्वीकृत किये गये हैं।up Aawas Yojana

Leave a Comment